फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। घर में घुसकर 60 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया। महिला ने चोरी का आरोप अपने बेटे के साले पर लगाया है। चौरा गांव निवासी मीना रानी ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसका एक लड़का था। जिसकी तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है। नौ मार्च को उसके लड़के बबलू का साला सोनू उनके घर पर आया। जिसके साथ उसकी बहन रूमा देवी भी थी। वे दोनों उनके घर से 60 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें