इंद्री। बीड़ माजरी गांव में एक डेरे से कृषि यंत्र सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। ब्याना निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेत बीड़ माजरी के पास हैं। खेतों में ही उनका डेरा है। 29 फरवरी को रात के समय संजू निवासी भट्ठा कालोनी (ब्याना) ने दीवार फांदकर डेरे से रोटा वेटर की शाफ्ट, सुहागे की संगल, इंजन का हैंडल, ट्राली की हिच सहित अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने संजू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद