करनाल। एक राइस मिल के आगे गाड़ी से धान के 130 कट्टे चोरी हो गए। चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के धौलपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। 15 अप्रैल को वह धान से भरी गाड़ी एसएस राइस मिल निसिंग लेकर जा रहा था। रात को उसने गाड़ी राइस मिल के समीप रोकी तो कोई धान की 130 बोरियां चोरी कर फरार हो गया। संवाद