फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संस्था को भेंट की अत्याधुनिक एंबुलेंस

Mon, 08 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। जीवन चानना आरोग्य धाम को समाजसेवी जगदीश जुनेजा ने रविवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भेंट की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह एंबुलेंस शहरवासियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट, कार्डियक मॉनिटर, आधुनिक स्ट्रेचर, प्राथमिक उपचार किट, वेंटिलेशन सिस्टम सहित कई उन्नत तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जगदीश जुनेजा ने कहा कि सेवा करना मानव धर्म है। विधायक योगेंद्र राणा व संस्था के पद अधिकारियों ने इस सामाजिक योगदान का स्वागत करते हुए कहा कि धाम में इस सुविधा के जुड़ने से शहर की चिकित्सा व्यवस्था मजबूत होगी। अमित जुनेजा, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता अरडाना, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र ढींगड़ा, पंजाबी सभा प्रधान जगदीश पहवा, पार्षद विक्की जुनेजा, हरि कृष्ण अरोड़ा, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष राम अवतार जिंदल, अमरजीत छाबड़ा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें