फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 6 से 8 तक लगेगी राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी

Mon, 19 Jan 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा के माध्यम से 6 से 8 फरवरी तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन कुरुक्षेत्र डेवलेपमेंट बोर्ड मेला ग्राउंड कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में पशुओं की 53 उत्कृष्ट नस्लों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्कृष्ट नस्लों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं के पशुपालकों को राज्य सरकार ईनाम और सांत्वना पुरस्कार देगी। प्रदर्शनी में पशुओं की भागीदारी के लिए पशुपालकों को विभाग किराया देगा। अवलोकन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा की ओर से जिले से प्रतिदिन 10-10 बसों का संचालन नि:शुल्क किया जाएगा। पशुपालक पशु प्रदर्शनी में उत्कृष्ट नस्ल के पशुओं की भागीदारी के लिए अपने नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सालय / औषधालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें