फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही प्रदेश सरकार : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध (करनाल)। असंध पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज हत्याओं और फिरौती की घटनाओं से लोग तंग आ चुके हैं। प्रदेश सरकार इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
अनुराग ढांडा ने हरियाणा में गुंडाराज बताते हुए कहा कि रोजाना व्यापारियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कल हांसी में एक व्यापारी की तो आज सुबह गोहाना में पानीपत रोड पर एक दूध व्यापारी की हत्या कर दी गई। सोमवार की रात तो भाजपा नेता के ही घर पर फायरिंग कर दी गई। अपराधी बेखौफ हो रहे हैं। जब भाजपा नेता व पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा। व्यापारियों, नेताओं और अफसरों से फिरौती मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। लोग घटनाओं की जानकारी तक समय से पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी जान का भय सता रहा है। हरियाणा की पुलिस घटनाओं का राजफाश भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी ही हरियाणा में तीसरे मजबूत विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आई है। ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। राज्य में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। सभी सात हजार गांवों और एक हजार से ज्यादा वार्डों में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बीके कौशिक, लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष दलविंदर चीमा, अमनदीप जुंडला और सुनील बिंदल आदि नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें