फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। वीरवार को श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का प्रभु श्रीराम के भव्य राजतिलक के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव और उत्साह से प्रभु श्रीराम का तिलक कर आशीर्वाद लिया। राजतिलक समारोह में प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक का प्रसंग मंचित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश लिया। रामलीला कमेटी के प्रधान मुनीश गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, न्याय, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें