फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना नंबर के तेजरफ्तार डंपर पेड़ से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गुल्लर पुर रोड पर सुबह करीब पांच बजे बिना नंबर प्लेट तेज गति से दौड़ रहे मिट्टी के डंपर ने पेड़, शौचालय और गाड़ी में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा घटित नहीं हुआ। लोगों ने जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसआई दयानंद ने मौके पर पहुंच मिट्टी के डंपर को अपने कब्जे लिया। गुल्लर पुर रोड़ निवासी संजय, गुरमीत, मुकेश, बंटी, जज सिंह, गुरविंद्र सिंह, पवन, जयसिंह राणा सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि डंपर चालक बिना नंबर प्लेट या कालिख लगा पहचान छुपाते हुए डंपरों को दौड़ाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों पर कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि डंपर कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें