फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोमनाथ दर्शन के लिए जाएगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन आठ जून को श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ दर्शन के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना की जाएगी। इसके लिए सोमनाथ जाने वाले यात्रियों को छह जून से पहले अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए यात्रियों की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक हो, पारिवारिक आय 1.80 लाख वार्षिक हो, यात्री का हरियाणा निवासी होना अनिवार्य है, यात्री का आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, परिवार पहचान पत्र साथ ही यात्री के पास पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण होना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु जिला सचिवालय स्थित चतुर्थ तल पर कमरा-414 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना अवश्य दें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग यात्रियों को सोमनाथ दर्शन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें