करनाल/घरौंडा। घरौंडा की मार्केट कमेटी में शनिवार को पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर की भावना से काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए और धान घोटाले की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस बार पांच से दस लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए क्षेत्र को जो बदनामी झेलनी पड़ी उसे भविष्य में सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निष्ठा से काम करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन राजकुमार पालीवाल को भाजपा संगठन की मजबूत नींव का हिस्सा बताया। उन्होंने पालीवाल व उनकी टीम से यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में मंडी में किसानों, व्यापारियों व श्रमिकों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। एसडीएम राजेश सोनी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवार, उप चेयरमैन राजपाल शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो