घरौंडा रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान पर चाय पीते विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। सूचना विभाग
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सुबह लगभग पौने छह बजे अचानक अलीपुर खालसा गांव पहुंच गए। विशेष बात यह रही कि वे बिना सुरक्षा कर्मियों के स्वयं निजी वाहन चलाकर गांव पहुंचे और व्यायामशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने योगाभ्यास कर रहे युवाओं से संवाद किया। योग सहायक राजेंद्र ने बताया कि युवा नियमित रूप से साढ़े चार बजे पहुंचकर योग करते हैं, इसके बाद वे कबड्डी खेलते हैं। उन्होंने घरौंडा स्थित वीर सावरकर पार्क का भी दौरा किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन चौक पर प्रसिद्ध श्याम लाल पाल की दुकान से शहर के सैकड़ों लोगों के साथ चाय का स्वाद चखा। संवाद