फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की अपील, अफवाहों पर ना दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
. पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात सेंटर(मरकज) को लेकर झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है धार्मिक कार्यक्रम में करनाल से 09 लोग गये थे। जिनमें से 08 लोग पिछले 4 महिने से ही दिल्ली में हैं। एक व्यक्ति ही जिला करनाल में वापिस लौटा था जिसकी सूचना मिलते ही उस व्यक्ति औऱ उसके परिवार वालों को 14 दिन के लिये क्वारंटाइन सेंटर कुंजपुरा करनाल में क्वारंटाइन किया गया है। डाक्टरों द्वारा खास निगरानी में रखा जा रहा है। इसके अलावा एक व्यक्ति तबलीगी जमात में शामिल होकर जिला जींद का रहने वाला अपने रिष्तेदार के पास करनाल आया था। उसके संबंध में पूरी जानकारी हासिल की  गई है। यह व्यक्ति भी जिन-2 लोगों के संपर्क में आया था उनका भी मेडिकल चैक-अप करवा कर क्वारंटाइन सेंटर कुंजपुरा करनाल में 14 दिन के लिये क्वारंटाइन किया गया है। ये लोग जिन लोगों के संपर्क में आये हैं, उन लोगों की सूचना इक्ट्ठी की जा रही है। साथ में ट्रेवलिंग हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें