फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया को मिला सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार रामगढ़ छानो से सोनिया देवी व सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल का पुरस्कार हरियाली युवा संगठन के प्रधान सूरज को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एडीसी ने कहा कि आप अपने अंदर की काबिलियत को समझें और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और उसे पाने के लिए खूब प्रयास करें, तभी आप सफल इंसान बन सकते हैं। युवा सांस्कृतिक संयोजक जोगिंदर कुमार ने बताया कि आज की प्रतियोगिताओं के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता में कुमारी विद्यावती डीएवी महिला महाविद्यालय से सिमरन प्रथम, पंडित चिरंजी लाल शर्मा महाविद्यालय से सौरव कुमार द्वितीय व कुमारी विद्यावती डीएवी महिला महाविद्यालय से ही प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के कर्मचारियों, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस, एनसीसी, सभी प्रतिभागी स्कूल, कॉलेज, युवा क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और सभी विधाओं में युवाओं की सहभागिता रही। मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र सिंह व नीलम रानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार, सिया राम शास्त्री, सरवन सिंह, उमीत सिंह, संजीव कुमार, पवन कुमार, रामनाथ, अनिल कुमार, कर्मजीत, जसविंद्र कौर, उषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें