घराैंडा। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से बसंत पंचमी पर 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। मंडल ने अब तक 263 कन्याओं की शादी करवा कर मिसाल कायम की है। इस बार भी मंडल ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें मंडल कोषाध्यक्ष धीरज भाटिया ने कहा कि दान एकत्रित करने के लिए 10 जनवरी से सांग का आयोजन होगा। इसमें पूर्व हरियाणा कला परिषद के साथ मिलकर हरियाणवी सांग 12 दिन तक कराया जाएगाा। सांग का आयोजन नई अनाज मंडी में होगा। पुष्कर टक्कर ने बताया कि 23 जनवरी को भी 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। संवाद