नीलोखेड़ी। जिले में गत दिवस आयोजित जिला युवा महोत्सव में गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय से बीए अंतिम वर्ष की छात्रा सोनाली को कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। सोनाली को महाविद्यालय पहुंचने पर सम्मानित किया गया। महोत्सव प्रतिवर्ष युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के सहयोग से पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के नेतृत्व में महिलाएं विषय पर आयोजित किया जाता है। इस विषय पर सोनाली ने प्रभावशाली कविता प्रस्तुत की। छात्राओं ने प्रतियोगिता में कविता लेखन, कहानी लेखन, भाषण, नवाचार विज्ञान मेला जैसी अनेक विधाओं में भाग लिया। संवाद