संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर थानाक्षेत्र में बेटे ने चाकू से गोद कर माता-पिता और भाई को लहूलुहान कर दिया। भाई पर चाकू से कई वार किए। आरोपी ने बीच-बचाव करने आई मां को भी नहीं बख्शा। तीनों को चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मोहिद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नरेंद्र उसके साथ अक्सर झगड़ा करता है। जिसके चलते पिता ने बेटे को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। 20 अक्तूबर को पिता जब घर पर आए तो उसका भाई और बड़ा बेटा नरेद्र गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी नरेंद्र ने पिता पर चाकू से वार कर दिया। नरेंद्र की मां सुनद्री देवी बीच-बचाव में आई तो उस पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद भाई अश्वनी बीच बचाव करने आया तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी है।