तरावड़ी। तरावड़ी से घर लौट रहे बाइक सवार मां और बेटे को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे मां और बेटा घायल हो गए। उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई।
तरावड़ी के सौकडा निवासी कपिल ने बताया कि वह गांव के ही राइस मिल सौकडे में ऑपरेटर है। वह शुक्रवार को ड्यूटी पर था। मोहड़ी निवासी सोनू और उसकी माता निर्मला देवी बाइक पर पर गांव जा रहे थे। सोनू बाइक से तरावड़ी से मिल के पास पहुंचा तो बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मां और घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया है।