फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे, पुत्रवधू व पोते पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लॉट का विवाद, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने बेटे अश्वनी कुमार, पुत्रवधू संजना व पोते खुशल कुमार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बड़े बेटे मोती लाल के साथ घर में रहती है। घर की पहली मंजिल पर उसका बेटा अश्वनी अपनी पत्नी संजना व बेटे खुशल के साथ रहता है। अश्वनी ने उसे कहा था कि वह जल्द अपना मकान लेकर उसमें रहने लग जाएगा। उसके तीनों बेटों के नाम गाबा अस्पताल के पास एक प्लॉट था। तीनों बेटों ने उसे बेचने का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें ब्याने के रूप में प्लॉट के 50 लाख रुपये मिले और प्लॉट की रजिस्ट्री जल्द कराने का आश्वासन दिया। उसने 50 लाख रुपये अश्वनी को दे दिए। जब अश्वनी को अपना मकान खाली करने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया। आरोप है कि अश्वनी व उसकी पत्नी संजना व बेटे खुशल ने उसके साथ मारपीट की और मकान खाली करने व प्वॉट की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें