फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की मारपीट, हार्ट अटैक से पिता की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फफड़ाना में पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट के दौरान हार्टअटैक से एक की मौत हो गयी। असंध थाना प्रभारी जगवीर सिंह के अनुसार रविवार की देर शाम गांव का फफड़ाना में अनिल और दीपक नाम के दो लड़कों में तीन लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों में कहासुनी हो गई। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। पुलिस के अनुसार दीपक ने अनिल पर अचानक हमला कर दिया, जिससे अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी ओर यह देखकर दीपक के पिता ऋषिपाल-45 को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गयी। मारपीट में अनिल के पक्ष से सूरत भी जख्मी हुआ है, जबकि दीपक पक्ष से सुखबीर को चोट आयी है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है। साथ ही लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें