संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध में एक दुकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। असंध निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह यश के साथ एक दुकान जो उसकी माता के नाम थी। उसे 11.35 लाख रुपये में खरीदने के लिए तीन लाख रुपये का बयाना दिया था। रजिस्ट्री का समय 29 अप्रैल रखा गया था।
जब उसने आरोपी को रजिस्ट्री के लिए कहा तो उसने कहा कि उसकी माता बीमार है। इसके बाद उसे पता चला कि 25 जून को आरोपी ने अपनी माता के साथ मिलकर वह दुकान किसी दूसरी महिला को बेच दी। इस बारे में जब पंचायत हुई तो उसने कहा कि वह रुपये वापस दे देगा लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए। उसने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।