फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिस्तौल दिखाकर नगदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिस्तौल दिखाकर ई-रिक्शा चालक से बाइक सवार बदमाश ई-रिक्शा की चाबी व नकदी छीनकर भाग गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगल कॉलोनी निवासी मोहन सैनी ने बताया कि वह रात को बसताड़ा से घर आ रहा था। जब जीटी रोड पर पंजाब फर्नीचर के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने ई-रिक्शा रुकवा लिया और पिस्तौल पेट पर लगा दी। इसके बाद वह उससे 500 रुपये व ई-रिक्शा की चाबी छीनकर भाग गए। वहीं बांसों गेट के समीप से भी ई-रिक्शा चालक रामकुमार से बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर मोबाइल व पर्स छीन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें