करनाल। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने तरावड़ी क्षेत्र से आरोपी अमर निवासी गांव सोंकड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1,065 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी जब्त की। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना तरावड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जिस बाइक पर सवार था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो