फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नृत्य में मुस्कान, भाषण में ज्योति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। कार्यक्रम में जांबा के भूतपूर्व सरपंच ने अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ऐसे मंचों का महत्व बताया।
अतिथियों ने सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, वाद्ययंत्र, मोनो एक्टिंग, माइम, लघु नाटिका, मिमिक्री आदि रंगारंग प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से छात्राओं की ओर से तैयार परिधानों में फैशन शो भी प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पिंकी कादियान ने किया।
विज्ञापन


नृत्य में मुस्कान, अंजली व महकदीप ने, गायन में मुस्कान, अदिति और आरती ने, वाद्ययंत्र में पायल, आरती और अंकुर ने, मोनो एक्टिंग में पलक, आरती और मनप्रीत ने, मिमिक्री में अंजली, पलक और आरती ने, भाषण में ज्योति, नन्दनी व संजना ने, कविता में मुस्कान, पलक और आरती ने और पेन्टिंग में नीरज, तनु व रंजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें