फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्किल टेक इंडस्ट्रियल एक्सपो कल से आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत सरकार की एमएसएमई इकाई, हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट और सन कास्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से नई अनाज मंडी में चार दिवसीय स्किल टेक इंडस्ट्रियल एक्सपो के 2 एडिशन आयोजित होगा। यह 5 से 8 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए बुधवार को एमएसएमई के कार्यालय में रूपरेखा तैयार की गई। एमएसएमई के एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर संजीव चावला ने बताया कि इस एक्सपो में हरियाणा और देशभर से 100 से अधिक इंडस्ट्रीज भाग ले रहे हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें नए उद्यमियों के लिए अलग से पेवेलियन बनाया गया है। भाग लेने वालों को एमएसएमई की ओर से अनुदान दिया जाएगा। एमएसएमई के संयुक्त निदेशक रितुल सिंगला, उपनिदेशक केसी मीना, चंद्रगुप्त ढींगड़ा, संजीव मक्कड़, गुरबक्ख सिंह मनचंदा, विरेंद्र ढींगड़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें