70 इग्नू केंद्रों पर स्थापित किए जाएंगे कौशल केंद्र
करनाल। शहर में क्षेत्रीय इग्नू केंद्र पहले से ही उपस्थित है, जिसमें अब इग्नू विद्यार्थियों के लिए काैशल केंद्र भी खोले जाएंगे। मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के काैशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत समझाैता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जानकारी देते हुए इग्नू निदेशक डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि भारत की राष्ट्रीय काैशल प्राथमिकताओं को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम हैं, जिसके तहत सभी 70 इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों में कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें योजना के तहत उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। संवाद