फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्केटिंग रिंग बदहाल, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब स्केटिंग रिंग को तोड़कर बॉक्सिंग कोर्ट बनाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में बने स्केटिंग रिंग की हालत दयनीय है। हाॅल का फर्श व बिजली के बोर्ड टूटे हुए हैं। हॉल के चारों ओर लगा लोहे का जाल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब यहां पर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से स्केटिंग हॉल को तोड़कर बॉक्सिंग व बैडमिंटन हॉल बनाने की तैयारी चल रही है।

खेल विभाग इस निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को फंड जारी कर चुका है जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से बार-बार खेल विभाग को पत्र लिखकर फंड हस्तांतरण का चालान मांगा जा रहा है। छह माह से कागजी कार्रवाई के कारण ही यह निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन

खिलाड़ी प्राइवेट स्कूल की अकादमी में कर रहे अभ्यास

कर्ण स्टेडियम में स्केटिंग हॉल लंबे समय से बंद है। यहां बने स्केटिंग हॉल की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। खिलाड़ी प्राइवेट स्कूलों में काफी रुपये खर्च कर अभ्यास करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



कर्ण स्टेडियम में स्केटिंग कोच 2019 में सेवानिवृत्ति ले गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से यहां किसी भी कोच की नियुक्ति नहीं हुई। इस कारण से यहां पर स्केटिंग का कोई खिलाड़ी नहीं है। आजकल प्राइवेट स्कूलों में भी स्केटिंग की सुविधा दी जा रही है इसलिए खिलाड़ी स्कूल नर्सरियों में ही अभ्यास करते हैं।
- सुधा भसीन, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें