करनाल। बुधवार को जिले में डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। संख्या बढ़कर 92 पहुंच गई है। मंगलवार को भी डेंगू के 5 मरीज मिले थे। बुधवार को 46 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। इनमें से 18 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में अब तक कुल 11,51,843 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। 8,534 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। अब तक 3431 लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है। संवाद