योग का अभ्यास करती छात्राएं। संस्थान
करनाल। जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में हरियाणा योग आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित छह दिवसीय विशेष योग शिविर शनिवार को संपन्न होगा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग सत्रों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. अमित पुंज ने बताया कि शिविरों में विभिन्न हीलिंग पद्धतियों को शामिल किया गया। इन शिविरों में दिव्यांगजन, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें योग से जोड़ा गया। माता प्रकाश कौर केंद्र, सुभाष कॉलोनी में मूक-बधिर बच्चों को सांकेतिक भाषा से अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम सिखाया गया। ब्यूरो