फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोशाला में फिर छह गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। फूसगढ़ स्थित गोशाला में गायों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात भी यहां छह गायों की मौत हो गई। गोशाला प्रबंधन ने बताया कि इन सभी की स्वाभाविक मौत हुई है। इधर, अभी 45 गायों की मौत की फ़ॉरेंसिक लैब रिपोर्ट नहीं आई। जिसका इंतजार किया जा रहा है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निगम ने 4.24 लाख रुपये मासिक का ठेका दिया था। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर पहले भी एजेंसी पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। दो प्रतिशत टीडीएस काटकर तीन लाख 99 हजार 840 रुपये एजेंसी को की गई।
नंदीग्राम गोशाला में निगम के सुपरवाइजर ने बताया कि मंगलवार रात छह गायों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह उनके शवों को दफना दिया गया है। डॉक्टर ने सुबह मृत गायों को देखा था, स्वाभाविक मौत पाए जाने के बाद ही उन्हें दफनाया गया है। इधर, नगर निगम के उप निगमायुक्त अरुण कुमार ने बताया कि सफाई का कार्य करने वाली संस्था ने पहले भी लापरवाही बरती थी। जब दिसंबर में निगम की सेनीटेशन ब्रांच ने गोशाला का निरीक्षण किया था तो पांच दिन तक सफाई कार्य सही नहीं पाया गया था। एक दिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं करवाया गया। दो दिन, दो अलग-अलग शेडों में गायों को चारा ही नहीं दिया था। इन खामियों को देखते दो हजार रुपये प्रतिदिन यानि 10 हजार रुपये की कटौती सफाई कार्य ठीक से न पाए जाने के कारण की गई।
विज्ञापन

एक दिन डॉक्टर उपलब्ध न करवाने के दो हजार रुपये तथा दो दिन चारा उपलब्ध न करवाए जाने के भी चार हजार रुपये काटे गए। इसके अलावा निगम की ओर से दो प्रतिशत टीडीएस के 8 हजार 160 रुपये भी काटे गए। कुल कटौती 24 हजार 160 रुपये की गई थी। शेष बचे तीन लाख 99 हजार 840 रुपये की नेट पेमेंट कर दिया गया था। निगमायुक्त ने भी पिछले दिनों निरीक्षण किया तो भी खामियां मिली, संस्था को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी की रात मृत 45 गायों की बिसरा व खाए गए चारे की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच भी अभी पूरी नहीं हो सकी है।
मौन यात्रा निकालकर मृत गोवंश को दी श्रद्धांजलि
करनाल। गोकर्ण गऊ सेवा परिवार की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी विकास दास महाराज के सानिध्य में पिछले दिनों नगर निगम की नंदी ग्राम गोशाला में मरी 22 गायों को मौन यात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

गोकर्ण गऊ सेवा परिवार संस्था बेसहारा गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण पर कार्य करती है। महामंडलेश्वर के सानिध्य में बुधवार की शाम दर्जनों श्रद्धालुओं, गोसेवकों ने गोशाला में मरने वाली गायों की आत्मा की शांति के लिए मौन यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी। यात्रा श्री श्याम कुटिया, कार्यालय गोकर्ण गऊ सेवा 51 पुरानी अनाज मंडी से चल कर नावल्टी रोड, कमेटी चौक, कर्ण गेट व अहिंसा चौक (सब्जी मंडी) पहुंची। यहां गोमाता का पूजन कर फिर कार्यालय पर ही खत्म हुई। इसमें दिनेश गोकर्ण, जितेंद्र सिंगला, विनय सिंगला, नीरज सिंगला, संजीव, सोनू, दीपक, विशाल, संदीप पांचाल, रजत शर्मा, अक्षय, आशीष जैन, प्रोफेसर एस के गोयल, संदीप राणा, आशीष जेटली, आशीष सागर स्नेही बंधु, रविंद्र गोयल, जानी व अन्य गौभक्तों न बढ़चढ़ कर भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें