फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाभी ने देवर पर लगाया चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव जोहड़ माजरा कला की एक महिला ने अपने ही देवर पर घर से चांदी की पाजेब और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना इंद्री पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जोहड़ माजरा की ममता ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ के अगले दिन चांदी की नौ पाजेब और पांच हजार रुपये अपने कमरे में बेड के अंदर रखे थे। दिवाली के मौके पर जब उन्होंने देखा तो वह गायब थे। उन्होंने पूरे घर में ढूंढा, लेकिन चांदी की पाजेब और रुपये नहीं मिले। उन्हें शक है कि चोरी देवर संदीप ने की है। आरोप है कि संदीप पहले भी कई बार घर में चोरी कर चुका है। जांच अधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि संदीप से पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें