इंद्री रोड स्थित रंबा चौक पर एक बाइक सवार भाई-बहन को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बहन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पानीपत ज्योति नगर निवासी विजय यादव ने बताया कि पांच अप्रैल को वह अपनी बहन पूनम उम्र-35 को लेने के लिए यमुनानगर विजय कालोनी में गया था। बहन को यमुनानगर से बाइक पर बैठाकर पानीपत वापस आ रहा था। जब वह इंद्री रोड पर रंबा चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित पूनम सड़क पर गिर गई। उसके सिर में चोट आई, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।