फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर छोटूराम किसानों के सच्चे महीसा थे : सुरेश

Tue, 25 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जाट सभा की ओर से सोमवार को रहबरे हिंद दीनबंधु सर छोटूराम का जन्मदिवस शहर के वार्ड 1 जाट नगर में मनाया गया। अधिवक्ता सुरेश पाल बंचल ने कहा कि सर छोटूराम गरीब मजदूर और किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया। किसानों को कर्जों से मुक्ति दिलाने के लिए सर छोटूराम ने विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान से ही किसान साहूकारों के चंगुल से आजाद हो पाए थे। सर छोटूराम 36 बिरादरी के किसानों के नेता थे। जिस समय देश के लोग अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय सर छोटूराम ने न केवल आजादी के लिए संघर्ष किया। बल्कि किसानों को दास्तां से मुक्ति दिलाने व शोषण के जीवन से बाहर निकालने में आंदोलन चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें