फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय स्तर पर सिमरन आज दिखाएंगी दम

Sat, 24 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ के लिए जिले के दो खिलाड़ियों सिमरन और शुभम का चयन हुआ था। दोनों ही शनिवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
सिमरन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रांची में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उनकी 10 किलोमीटर की दौड़ शुरू होगी। एथलेटिक्स के कोच ऋषि कुमार ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अब फिर एक बार जिले का नाम चमकाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें