करनाल। कालीदास रंगशाला में रविवार को सिख सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजक त्रिलोचन सिंह ने शनिवार को कहा कि मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को सिख समाज की ओर से मांग पत्र सौंपकर समस्याओं और लंबित मांगों को उठाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याणा, विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेणु बाला, एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर अशोक खुराना, एसपी चौहान, पार्षद हरजीत लाडी, प्रभजोत सिंह सिद्धू, कर्मपाल सिंह, गुरलाल सिंह, मनिंद्र सिंह शंटी, परमजीत सिंह फौजी व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो