फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अग्रसेन भवन में श्याम फाल्गुन महोत्सव कल

Sat, 21 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। रत्तक रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को श्री खाटू श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक अंजली द्विवेदी बरेली, शुभम रूपम कोलकाता शिरकत कर श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। खाटू श्याम परिवार के प्रधान योगेश कंसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार शाम को महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 14वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश गोयल, दीपक मित्तल, रवींद्र गर्ग, संदीप टूर्ण, डॉ. राम, राहुल गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें