फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भीगी पलकों से श्याम पुकारा है...’ पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर श्री श्याम कुंज परिवार की ओर से आयोजित संकीर्तन में श्रद्धालु जमकर झूमे। अशीष स्नेह बंधु ने ‘गली गली एलान होना चाहिए, हर मंदिर में श्याम होना चाहिए, दुनिया में हारे का सहारा केवल बाबा श्याम हैं, हारे हुए को जीत दिलाया बाबा की शान है’। ‘भीगी पलकों से श्याम पुकारा है, कहां हो बाबा श्याम हमें तुम्हारा सहारा है’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कलाकार हेमंत ललित ने ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। तरावड़ी से आए सोनू तिलकधारी ने ‘तेरा किसने किया शृंगार सांवरे और नी में नचना श्याम के नाल, आज मैनू नच लैण दे’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। तरावड़ी की प्रियंका मालरा ने ‘कारोबार म्हारो बाला जी चलावे, मेरी बैलेंस सीट बाला जी बनावे, जीवे कदे भी घाटो आवे ना और वृदांवन कहां दूर है, बरसाना कहां दूर है, ये तो तेरी नजर का कसूर है’। राधे राधे बोल श्याम आएंगे गाकर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। अंजलि, अमृता शर्मा ने ‘राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदा’ गाकर बाबा के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई। बुधवार शाम को पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने फूलों से श्याम बाबा का शृंगार किया। श्रद्धालु विनय सिंगला, अजय मदान, नीरज सिंगला, राधव मदान, अक्षत सिंगला, श्री खाटू श्याम मंदिर सभा के प्रधान देसराज गुप्ता और अनिल गुप्ता से पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें