इंद्री गांव धनौरा जागीर में दुकान की मुहुर्त पर पहुंचे सेवादार व अन्य लोग। संवाद
इंंद्री/करनाल। समाज से नशे को जड़ से उखाड़ने और नशा बेचने वालों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उनका पुनर्वास करने की दिशा में एक अनोखा और प्रेरणादायक प्रयास सामने आया है। इंद्री के गांव धनौरा जागीर में लंबे समय से अवैध नशा बेचने का काम करने वाले व्यक्ति राजकुमार ने न केवल नशा बेचने के धंधे से तौबा की। डेरे के सेवादारों ने राजकुमार की नशीले पदार्थों की दुकान को बंद करवाकर वहां किरयाना के सामान की दुकान खुलवाई। बुधवार को दुकान का मुहूर्त किया गया और मुहूर्त के बाद देखते ही देखते दुकान का सारा सामान बिक गया। संवाद