करनाल। जिले के खिलाड़ी शुभम ने प्रदेश स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग के मुकाबले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। एईईओ संदीप खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भार वर्ग अंडर-17 के अंतिम मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद शुभम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शुभम का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संवाद