फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रबंधक समिति की विशेष बैठक प्रधान वीरकुमार कौशल के नेतृत्व में की गई। बैठक में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। सचिव नरेश बंसल ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत 10 से 16 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 10 अगस्त से कलश यात्रा के साथ शुरू किया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त तक हर दिन कथा वाचक पंडित कमल कुश संगत को कथा सुनाएंगे। 16 अगस्त को जन्मोत्सव के तहत दोपहर को भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर रजिंद्र सिंगला, विपिन बंसल, सुदर्शन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें