असंध। श्री साईं सेवा समिति व धर्मशाला की ओर से शहर में पालकी निकाली गई, जो मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पहुंची। इसमें श्रद्धालु नृत्य करते नजर आएं। श्री साईं सेवा समिति व धर्मशाला प्रधान राजकुमार आहूजा ने बताया कि रविवार को 18वीं विशाल साईं संध्या व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है। समिति के उप प्रधान सौरभ गंभीर, रोहित ग्रोवर, हन्नी जुनेजा, विपिन गुंबर, सुमित सिंगला, आंनद वर्मा, चतरपाल, नरेश कादयान व अन्य मौजूद रहे। संवाद