संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुछ कहूं परिवार की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर में 25 से 29 तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को कथा वाचक 13 वर्षीय कनिष्का भारती ने बताया कि 25 से रोजाना शाम चार बजे से श्री सनातन धर्म मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन होगा। कनिष्का ने बताया कि जब वह नौ साल की थी तभी से श्री रामचरित मानस की कथा करती आ रही हैं। श्रीराम कथा सभी को सुननी चाहिए क्योंकि श्रीराम कथा में भरत जैसे भाई के बारे में जानकारी मिलती है कि सब कुछ होते हुए भी जब तक श्रीराम वनवास से नहीं आए तब तक जमीन पर सोए। आज तो ऐसे भाई मिल सकते हैं जो दो गज जमीन के लिए अपने ही भाई को मौत के घाट उतार रहा हो।