घरौंडा। एक दुकानदार ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के मुंह पर टेप लगाकर गलत हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। शिकायत के अनुसार रविवार को एक चौथी कक्षा की छात्रा अपने पड़ोस में दुकान से सामान लेने गई थी। दुकानदार छात्रा को दुकान के अंदर ले गया और मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद गलत हरकत करने लगा। किसी तरह बच्ची दुकानदार के चंगुल से छूटकर भागी और मां को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी जगशेर ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद