चोरी के बाद दुकान में बिखरा समान स्वय
करनाल। नई अनाज मंडी के नजदीक स्थित जूतों की दुकान का शटर और कांच का दरवाजा तोड़कर चोर हजारों रुपये के जूते और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। मदनपुर गांव निवासी दुकानदार कार्तिक कश्यप ने बताया कि वीरवार रात को वो अपनी दुकान को ठीक तरीके से बंद करके गए थे। शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। पहुंचे तो देखा की शटर का ताला टूटा हुआ था। गल्ले से रुपये और करीब 25 जोड़ी जूते गायब थे। करीब 45 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद