फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान के मालिक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगदू। कारसा डोड में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि शनिवार को कृष्ण कुमार गांव के बस स्टॉप में अपनी टायर-पंक्चर की दुकान पर हर रोज की तरह काम कर रहा था। दोपहर तीन बजे कृष्ण कुमार किसी टायर में पंचर लगा रहा था। टायर में हवा करने के लिए जैसे ही वह मशीन को चलाने के लिए गया करंट की चपेट में आ गया। कृष्ण कुमार की चिल्लाने की आवाज सुनते ही आस-पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद की। उसे निगदू के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें