फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाज अनीश ने शूटिंग में जीते दो कांस्य पदक

विज्ञापन
अनीश भानवाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भीम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनीश भानवाला ने जर्मनी में आयोजित चौथी सुहलर कप शूटिंग प्रतियोगिता दो कांस्य पदक जीत कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। हाल ही में अनीश ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में हुई आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप प्रतियोगिता के 25 मीटर रैपिड फायर मिक्स इवेंट में रजत पदक जीता जीता था।
विज्ञापन

अनीश को पिछले दिनों हरियाणा सरकार की ओर से भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह इससे पहले जूनियर विश्व कप में एक स्वर्ण सहित दो रजत और इजिप्ट के कायरा में हुई अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। अनीश ने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार सहित कोच हरप्रीत सिंह व अन्य राष्ट्रीय प्रशिक्षकों, एनआरएआई को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें