पदक दिखाते विजेता खिलाड़ी। संस्थान
मूनक। शिव शक्ति पब्लिक स्कूल बीजना की स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने कर्ण स्टेडियम में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-17 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन 17 व 18 दिसंबर को किया गया था। कुल 50 टीमों ने हिस्सा लिया था। स्कूल प्रबंधक पवन राणा ने बताया कि सभी बच्चे अनुशासन में रह कर कठिन अभ्यास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रणबीर राणा व प्रधानाचार्य पूजा चौधरी मौजूद रहे। संवाद