कर्णनगरी पहुंचने पर शीश मार्ग यात्रा का किया स्वागत
करनाल। गुरु तेग बहादुर की शहादत को समर्पित शीश मार्ग यात्रा जो दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से शुरू हुई थी। यात्रा सोमवार को पानीपत, घरौंडा से होते हुए करनाल पहुंची, जहां कर्ण द्वार से श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए गुरुद्वारा डेरा कार सेवा तक ले जाया गया। पंज प्यारों और यात्रा में शामिल सभी सदस्यों का बाबा सुखा सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा साहिब में यात्रा में संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने काॅफी और समोसे का आनंद लिया। एडवोकेट प्रीतपाल सिंह पन्नु ने बताया कि करनाल से होकर जाने वाली शीश मार्ग यात्रा 26 नवंबर को आनंदपुर साहिब के अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी। संवाद