तरावड़ी। निधन के बाद स्वर्गीय शीला देवी का उनके परिवार ने मरणोपरांत नेत्रदान कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। स्वर्गीय शीला देवी के सुपुत्र पी के भारद्वाज ने अपनी माता के नेत्रों का दान कराकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। उनके नेत्रों से दो लोगों को रोशनी मिलेगी। यह नेत्रदान शिव शक्ति सत्संग भवन में आयोजित रस्म पगड़ी के अवसर पर संपन्न हुआ। माधव नेत्र बैंक और शिव शक्ति संकीर्तन मंडल ने इस कार्य के लिए परिवार को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रजनीश भारद्वाज, अमन शर्मा, बालकृष्ण त्रिपाठी, वीरेंद्र बंसल, राजपाल जांगड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद