फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शशांक कुमार सावन ने संभाला करनाल के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। शशांक कुमार सावन ने करनाल के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। एसपी शशांक ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत का जल्द निपटारा होगा। जिले में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर लोग उनके कार्यालय में मिलें।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन 2015 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। वह दिल्ली आईआईटी से इलेक्टिकल इंजीनियर से बी-टेक हैं। बेहतर अनुसंधान कार्य व बेहतर सेवाओं के लिए वर्ष 2020 में उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री ने पदक से भी नवाजा। उन्होंने पानीपत के अलावा पुलिस अधीक्षक कैथल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय गुड़गांव व एएसपी झज्जर के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पा खत्री, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक शहर बीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक करनाल-2 गौरव फोगाट व उप पुलिस अधीक्षक घरौंडा मनोज कुमार के साथ वार्ता की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें