फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शक्ति स्वरूपा ग्रामीण महिलाओं को सिखाकर काम, बना रही हैं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र से निकली राजबाला मान एनजीओ जन कल्याण समिति चलाती हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने एनजीओ की स्थापना की। बोलीं कि उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। स्नातक की शिक्षा पूरी करते ही उन्होंने 1992 में स्वयं सहायता समूह बनाया था। उन्होंने महिलाओं को समूह से जोड़कर बैंकों से लेनदेन सिखाया। राजबाला ने दावा किया कि वह बीस हजार से अधिक महिलाओं को काम का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पति गुलाब मान ने उनको घर से निकल कर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। खेती, डेरी फार्मिंग और अन्य काम से महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही हैं। उनकी मदद से 475 महिलाओं ने डेरी फार्मिंग शुरू की है। महिलाओं को पशुपालन, जूट आइटम, कैरी बैग, अचार-मुरब्बा, सिलाई और ड्रेस डिजाइनिंग तक का प्रशिक्षण दिलवा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें